फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हिंदू जागरण मंच ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

हिंदू जागरण मंच ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

Mon, 05 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
विज्ञापन

मिर्जापुर। आतंकवाद को बढ़ावा देने के बावजूद पाकिस्तान के साथ इंग्लैंड में हो रहे क्रिकेट मैच के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गणेशगंज तिराहे पर पाकिस्तान एवं बीसीसीआई का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के साथ किसी तरह का मैच नहीं खेला जाना चाहिए।

रविवार को पूर्वान्ह साढे दस बजे पाकिस्तान और बीसीसीआई के पुतले के साथ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता गणेशगंज तिराहे पर एकत्र हुए और पाकिस्तान हाय हाय के नारे के साथ पुतला दहन किया। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दिवाकर मिश्र ने कहा कि पाकिस्तान लाइन आफ कंट्रोल पर रोजाना संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सैनिकों के सिर काटने जैसी जघन्य वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है वहीं। कश्मीर में भाड़े के पत्थरबाज भेजे जा रहे हैं। इनके विरोध में भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक वार्ता बंद है। ऐसे में दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच खेले जाने का कोई औचित्य नही है। पाकिस्तान की फायरिंग से रोजाना कई घर उजड़ रहे हैँ। कई सैनिक शहीद हो रहे हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पाकिस्तान के साथ मैच खेलने की पड़ी है। उसे केवल अपनी आमदनी से मतलब है। राष्ट्र की कीमत पर आमदनी का कोई मतलब नही है। कहा कि सरकार को बीसीसीआई पर कंट्रोल करना चाहिए। पुतला दहन करने वालों में मुकेश गुप्ता, मोनू गुप्ता, अमन जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, सोनू जायसवाल, अंकित जायसवाल, मंटू सोनकर, अभय गुप्ता,हिमांशु मेंहरोत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed