{"_id":"5c0eb476bdec22413f5da6b7","slug":"141544467574-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित पेंशन भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित पेंशन भुगतान की मांग
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति की बैठक सोमवार को रेलवे परिसर में हुई। समिति के संरक्षक बीके सिंह ने पेंशनरों को पेंशन संशोधन सहित अन्य समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
समिति के जिलाध्यक्ष आर.पी पांडेय ने रेलवे चिकित्सालय मिर्जापुर व चुनार में पेंशनरों को बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच की व्यवस्था मिर्जापुर में भी की जाए। साथ ही संशोधित पेंशन के भुगतान की मांग की। मंत्री मुन्नीलाल ने आगामी सत्रह दिसंबर को पेंशनर्स दिवस पर इलाहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की पेंशनरों से अपील की। इस दौरान एसएन श्रीवास्तव, रामनाथ, मन्नालाल, हरेंद्र प्रसाद, रामदयाल शर्मा, डीडी गुप्ता, रफीक अहमद, गुलाब, आरसी लाल, जेके तिवारी, रामसुमेर, मजनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
संशोधित पेंशन भुगतान की मांग