फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ससुरै जाबै सखी नचकायल मोर गवनवां...

ससुरै जाबै सखी नचकायल मोर गवनवां...

Mon, 24 Sep 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
ससुरै जाबै सखी नचकायल मोर गवनवां...
मिर्जापुर। विंध्य कलाकार मंच की ओर से शनिवार की देर शाम घंटाघर के मैदान पर कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान गायकों ने कजरी सुनाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जनपद की सांस्कृतिक धरोहर मिर्जापुरी कजरी के संरक्षण की दिशा में कलाकारों की ओर से किया जा रहा प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन

कजरी महोत्सव में लोकगायक पट्टर पांडेय ने मां विंध्यवासिनी की स्तुति की। इलाहाबाद से आईं रागिनी चंद्रा ने ससुरै जाबै सखी नचकायल मोर गवनवां.. और सरोज सरगम ने हम त हई पुरैनिया के पाती सेवाती के बूंद बालमा.. प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जटाशंकर शर्मा एवं उनके ग्रुप ने चौलर कजरी प्रस्तुत किया। शैल बेगम ने सवनवां में ना जइबे ननदो.. सुनाकर सावनी बयार बहाई। इसी क्रम में बेचन राम बिंद, दयाराम यादव, बद्री यादव, संजय सुरीला, संजू तिवारी, निराला दूबे, बाबूलाल निषाद, प्रभुनाथ बिंद, रामधनी पांडेय, गोपाल कसेरा, सीताराम, उषा गुप्ता, गणेश दत्त ने भी कजरी गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता प्रमोद कुमार सुमन और संचालन राजेंद्र ने किया। अमरनाथ शुक्ल ने सभी का स्वागत किया। मंच के सचिव शिवलाल गुप्त ने सभी कलाकारों व अतिथियों के प्रति आभार जताया। सभी कलाकारों को चुनरी-प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। गुलाम, ओम प्रकाश दूबे, पंचम राम, पप्पू लाल, दिलीप, झब्बू लाल, गोपाल, पप्पू एवं कल्लू ने वाद्य यंत्रों पर संगत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed