{"_id":"5b956c86867a557f685f9de3","slug":"141536519302-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी एसटी के विरोध में आज दुकाने बंद रखने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी एसटी के विरोध में आज दुकाने बंद रखने का लिया निर्णय
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। एससीएसटी एक्ट में संशोधन और डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि के विरोध में मिर्जापुर व्यापार एवं उद्योग मंडल ने सोमवार को दुकानें बंद करने का आह्वान व्यापारियों से किया है। व्यापारियों ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ती जा रही है जिसका बोझ आम जनता पर पड़ रहा है।
अध्यक्ष दीपचंद जैन ने कहा कि मोदी सरकार जनहित के मुद्दों से भटककर जनता के अरमानों को कुचल रही है जिससे देश में अस्थिरता का माहौल व्याप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि दस सितंबर को जनपद के समस्त छोटे व बड़े व्यापारी विरोध में अपनी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। मिर्जापुर व्यापार एवं उद्योग मंडल के महामंत्री संतोष ओमर ने देश की जनता के उपर केंद्र सरकार की ओर से एससीएसटी एक्ट में संशोधन का कड़ा विरोध किया। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वोट की लालच में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलते हुए एससी एसटी कानून में संशोधन कर रही है जो देशहित में नहीं।