{"_id":"5ab3f4524f1c1ba4238b6bbd","slug":"141521742930-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन शिक्षकों ने किया बुद्घि-शुद्घि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितविहीन शिक्षकों ने किया बुद्घि-शुद्घि यज्ञ
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बीएलजे इंटर कालेज के परिसर में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करते शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। वित्तविहीन शिक्षकों की ओर से नगर के बीएलजे इंटर कॉलेज में सरकार की सद्बुद्घि के लिए बुद्धि- शुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया। सरकार द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं किए जाने को लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य के लिए माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा का विरोध गुरुवार को भी जारी रहा।
वित्तविहीन शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए सरकार की सद्बुद्धि के लिए जिलाध्यक्ष शरदिंदुमणि त्रिपाठी ने नवरात्र माह में बुद्धि- शुद्धि यज्ञ किया। जिससे सरकार वित्तविहीन शिक्षकों की मांगों को जल्द पूरा कर सके। सरकार द्वारा मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की जा रही है। साथ ही शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। शिक्षकाें ने चेतावनी दी कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हम कॉपियों की मूल्यांकन कार्य का विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। बीएलजे इंटर कॉलेज में मंडल अध्यक्ष बेचन सिंह, प्रभात कुमार दुबे, राकेश कुमार उपाध्याय, आलोक शुक्ला, चंद्रशेखर, तारा त्रिपाठी, मंगल दत्त, प्रभाकर सिंह, अजित सिंह, आलोक श्रीवास्तव, दिनेश दूबे, कमलेश पांडेय, रामेशवर दूबे, प्रमोद पाठक, मनमोहन सिंह बुद्धि- शुद्धि यज्ञ में शामिल हुए। नगर के माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में बुद्धि नारायण दूबे, आत्मा त्रिपाठी, आरती सिंह, अमित विश्वकर्मा, बृजेश दूबे, शशांक उपाध्याय, अरविंद तिवारी आदि वित्तविहीन शिक्षक प्रदर्शन कर विरोध जताया। धरना प्रदर्शन में राजस्थान इंटर कॉलेज में कृष्ण कुमार दुबे, रेखा दूबे, बृजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, ईष्टदेव यादव, मंगल दूबे, राजीव दूबे, उदित नारायण, यज्ञ नारायण पाल, राकेश प्रताप सिंह, राजीव रंजन, शिवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह आदि शामिल रहे।