फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कह रहा है रंग इस उठते धुए का, कोयले दहकेंगे जल्दी लाल होकर...

कह रहा है रंग इस उठते धुए का, कोयले दहकेंगे जल्दी लाल होकर...

Sat, 13 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कह रहा है रंग इस उठते धुए का, कोयले दहकेंगे जल्दी लाल होकर...
मिर्जापुर। नगर के तरकापुर स्थित स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार की देर शाम स्वामी विवेकानंद जयंती पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान भोजपुरी के कवि आनंद संधिदूत एवं गीतकार प्रमोद कुमार सुमन को विवेक रत्न सम्मान दिया गया। इस दौरान कवि गणेश गंभीर ने वर्तमान सामाजिक दशा पर अपनी रचना ..कह रहा है रंग इस उठते धुएं का, कोयले दहकेंगे जल्दी लाल होकर.. सुनाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

विवेकानंद शिक्षा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डा. शीला सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वामी विवेकानंद व संस्था के संस्थापक उमाशंकर लाल श्रीवास्तव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अजिता श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कवि लल्लू तिवारी ने जिंदगी में जो जीने की चाहत रहे, सारे गम खुद खुशी में बदल जाएंगे.. सुनाया। प्रमोद कुमार सुमन ने तेरा वादा अधूरा रहा और तू बेखबर हो गई.. और अनपरा के कवि कमलेश राजहंस ने दुश्मन की गोली खाने को जो सरहद पर खड़ा हुआ है, वह किसान का बेटा है जो आंसू पीकर बड़ा हुआ है.. सुनाकर वाहवाही लूटी। आनंद संधिदूत ने भोजपुरी में वसंत गीत प्रस्तुत किया। भोलानाथ कुशवाहा ने सत्ता अब ईमान है..,अजिता श्रीवास्तव ने धूप खिलने लगी, बर्फ गलने लगी... और शुभम श्रीवास्तव ने जैसे भी हो राम सजीवन अबकी गांव रहा चर्चे में.. सुनाकर लोगों को मुग्ध किया। भदोही के कवि कृष्णावतार त्रिपाठी राही ने रोज रोज हो रहे इलेक्शन बदमाशों का हो रहा सेलेक्शन.. सुनाकर राजनीति के अपराधीकरण पर हमला किया। जौनपुर के कवि रामसमुझ भास्कर, नजर इलाहाबादी, जितेन्द्र मिश्रा जित्तू और ब्रजेश सेठ ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता गणेश गंभीर व संचालन कमलेश राजहंस ने किया। इसके पूर्व कार्यक्रम के संयोजक लल्लू तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजक अनुज श्रीवास्तव ने अतिथियों को स्मृतिचिह्न प्रदान कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed