{"_id":"5a0f2e144f1c1bd9538bdde5","slug":"141510944276-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लास के साथ मना रानीलक्ष्मी बाई का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास के साथ मना रानीलक्ष्मी बाई का जन्मोत्सव
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के नारघाट स्थित भारतीय शिशु मंदिर में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा नारी के सम्मान की प्रतीक रानीलक्ष्मी बाई का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डा. बीना सिंह ने कहा कि अतीत को वर्तमान से जोड़ कर गतिशील किया जा सकता है और स्वर्णिम भविष्य को सुधारा जा सकता है।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डा. सुनीता सिंह ने रानीलक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता कर रही डा. शीला सिंह ने कहा कि रानीलक्ष्मी बाई से प्रेरणा लेकर महिलाएं संगठित होकर देश के विकास में सहभाग कर सकती हैं। इससे पूर्व बैंडबाजा के साथ रानीलक्ष्मी बाई का घोड़े पर सवार भव्य झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजन संध्या त्रिपाठी व आभार प्रकट विमला शर्मा ने किया। संचालन प्रियंका शर्मा ने किया। इस दौरान चंपा, रीता, सीता आदि ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।