फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मोदनवाल समाज भी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करे: अनुप्रिया पटेल

मोदनवाल समाज भी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करे: अनुप्रिया पटेल

Mon, 30 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
मोदनवाल समाज भी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करे: अनुप्रिया पटेल

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लोहिया तालाब में श्री कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल समाज द्वारा अपने कुलपुरुष मोदनसेन महाराज की जयंती अक्षय नवमी के दिन मनाया गया। इसमें कौशांबी से आए स्वजातीय विधायक व जिले के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का योगदान हर कार्य में रहता है, समाज को यह उपलब्धि देता है। सामाजिक मंच से उसके गुण अवगुण पर चिंतन व मंथन होता है।

उन्होंने कहा कि मोदनवाल समाज भी अपने राजनीतिक, समाजिक एवं आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में शामिल होने आए मोदनवाल समाज के चॉयल कौशांबी के विधायक संजय कुमार गुप्ता मोदनसेन महाराज की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल पुरूषों, महिलाओं व बच्चों की सहभागिता देखकर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि एकता में ही शक्ति है, जो समाज के विकास के लिए आवश्यक है। अपने संबोधन में बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि मोदनवाल समाज का सहयोग सदैव मिलता रहा है, समाज के विकास के लिए कर संभव प्रयास करेंगे। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने हलवाई मोदनवाल समाज को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हलवाई समाज का हर संभव मदद करने का आस्वासन दिया। मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने कार्यक्रम में आई महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी व केंद्रीय मंत्री के सहयोगी राम कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे। इससे पूर्व सुबह मोदनसेन महाराज का दर्शन पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर स्वजातीय बंधुओं का परिचय सम्मेलन व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। केंद्रीय मंत्री के द्वारा परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामलाल व राम प्रकाश ने किया। जयंती के अवसर पर विष्णु मोदनवाल, विंध्यवासिनी प्रसाद, घनश्याम दास, दिनेश कुमार, राधेश्याम, सत्यनारायण, राजकुमार, शांति देवी, मीना देवी, चिंता देवी, बिंदू देवी, सुरेश चंद्र, मंशा देवी, कैलाश नाथ, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed