फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कर्मचारियों के चंगुल से निकल भागा सांड, अफरा तफरी

कर्मचारियों के चंगुल से निकल भागा सांड, अफरा तफरी

Sat, 02 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के चंगुल से निकल भागा सांड, अफरा तफरी

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने केे लिए उनकी धरपकड़ की जा रही है। शुक्रवार की सुबह इमामबाड़ा इलाके में छुट्टा पशुओं को पकड़ने के दौरान एक सांड कर्मचारियों के चंगुल से निकल भागा, जिससे वहां भगदड़ मच गई। इमामबाड़ा से लेकर पक्का पुल तक पशुओं को पकड़ने के दौरान जाम लगा रहा।

छुट्टा पशु जी का जंजाल बन गए हैं। पिछले कुछ महीनों में इनकी संख्या तेजी से बढ़ी है। अब नगर पालिका ने उन्हें पकड़ना शुरू किया है लेकिन तकनीकी दक्षता नहीं होने के कारण पशुओं को पकड़ने में अफरातफरी मच जा रही है। शुक्रवार को सुबह दस बजे इमामबाड़ा से लेकर महंत शिवाला तक के इलाके में पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया। जगह-जगह रास्ता रोक कर पशु पकड़े जाते रहे। इसी दौरान पालिका के वाहन से एक सांड कुद कर सरपट भागने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरते पड़ते अपने को सांड से बचाने का प्रयास करते रहे। नगर पालिका के कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए पीछा करते रहे। इससे जाम लग गया। वाहनों की कतार में एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed