फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   1400 litre duped diesel seized

14 सौ लीटर नकली डीजल व केमिकल बरामद

Thu, 28 Jan 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Thu, 28 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
1400 litre duped diesel seized
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने नगर के रैदाली कालोनी स्थित एक दूकान में छापेमारी कर नकली डीजल बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में मिट्टी का तेल व डीजल बनाने का केमिकल समेत अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदानी कालोनी में कुछ लोगों नकली डीजल बनाकर टावरों एवं वाहन मालिकों को सप्लाई कर रहे हैं। खबर लगते ही सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर कोतवाली की टीम गठित कर छापेमारी करने को कहा गया।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने दूकान पर औचक छापेमारी की। छापेमारी की खबर लगते ही दूकानदार वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पूरे दूकान को अपने कब्जे में लेने के बाद  एसडीएम सदर रविरंजन व जिलापूर्ति विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम बरामद सामान को जब्त करते हुए जांच के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मौके से लगभग 14 सौ लीटर नकली डीजल, छह सौ लीटर मिट्टी का तेल, ढाई लीटर डीजल बनाने वाला केमिकल, दो वेल्डिंग मशीन, एक कटर, छह टावर की बैट्री समेत अन्य  सामान बरामद कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर के भटवा की पोखरी निवासी इमरान नामक व्यक्ति रैदानी कालोनी निवासी जय मंगल गिरी का मकान किराए पर लिया था। जिसमें वह मिट्टी के तेल में केमिकल मिलाकर डीजल बनाने का काम करता था। आशंका है कि बनाए हुए डीजल को टावरों में सप्लाई करता था। साथ ही कुछ वाहन मालिकों को भी देता था। जांच के दौरान जितने लोग  भी दायरे में आएंगे पर सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने इमरान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed