14 दिन के लिए बढ़ाई गई विधायक विजय मिश्र की रिमांड, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र की रिमांड को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को रंगदारी मामले में सीजेएम कोर्ट में उनकी पेशी होनी थी, विवेचक द्वारा जांच पूरी ना होने का प्रार्थना पत्र देकर रिमांड बढ़ाने की मांग की गई। इस पर जज ने 14 दिन के लिए रिमांड को और बढ़ा दिया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र निवासी पुरोहित अवनीश मिश्रा ने विधायक विजय मिश्र पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। मामले में विंध्याचल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। विधायक विजय मिश्र दूसरे मामले में आगरा जेल में बंद हैं।
17 नवंबर को सीजेएम इंद्रजीत सिंह की अदालत में उनकी पेशी हुई थी, पेशी के दौरान विधायक ने सरकार पर हत्या कराने का आरोप लगाया था। मामले की सुनवाई के बाद जज ने 14 दिन की रिमांड दे दिया था।
एक दिसंबर को 14 दिन की रिमांड पूरी होने पर विजय मिश्रा की पेशी होनी थी, मामले में जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की। विवेचक द्वारा जांच पूरी ना होने का हवाला देकर रिमांड बढ़ाए जाने की मांग की गई। इसके बाद जज ने 14 दिन की रिमांड बढ़ा दी।