{"_id":"5c1e8a17bdec2256de78efac","slug":"131545505303-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 3.31 करोड़ की लागत से बनेगा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 3.31 करोड़ की लागत से बनेगा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले में 3.31 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कांप्लेक्सका निर्माण किया जाएगा। कांप्लेक्स के निर्माण के लिए केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय की तरफ से 1.50 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने की मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महात्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया के तहत जनपद में इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जनपद के अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के किशोरों को विशेष तवज्जो दी जाएगी। जनपद में शुरू होने वाली इस परियोजना में विभिन्न खेलों से संबंधित सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि पटेहरा कलां गांव में मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। यहां पर विभिन्न खेलों से संबंधित सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि जनपद के उभरते युवा प्रतिभाओं को बेहतर खेल का प्रशिक्षण मिले और ये युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर जनपद का नाम रौशन करें। परियोजना को लेकर पांच महीने पूर्वभारत सरकार के विशेषज्ञों की एक टीम जनपद का दौरा कर उत्तर प्रदेश सरकार के युवा एवं खेल विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे चुकी है। कबड्डी, वालीबाल, भरोत्तोलन, कुश्ती, रस्साकसी, बैडमिंटन, जिमनास्टिक इत्यादि खेल यहां खेले जाएंगे। इन खेलों से संबंधित सुविधाएं यहां पर विकसित की जाएंगी और इन खेलों से जुड़े नवोदित खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा।