{"_id":"5b71d12442c7922e6f65a23a","slug":"131534185764-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने मुख्यमंत्री समग्र गांव लच्छापट्टी में लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने मुख्यमंत्री समग्र गांव लच्छापट्टी में लगाई चौपाल
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नोडल अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सोमवार को सिटी विकास खंड के मुख्यमंत्री समग्र गांव लच्छापट्टी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उसे दूर कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
दोपहर करीब तीन बजे गांव पहुंचे नोडल अधिकारी कहा कि शासन गांव के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है। गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त न की जाएगी। इस दौरान परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी व उपायुक्त एनआरएलएम ने विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। पीडी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित पात्रता की श्रेणी के लोगों की सूची पढ़कर सुनाई। नोडल अधिकारी ने मनरेगा व स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ग्रामीणों से ली। सकारात्मक उत्तर मिलने के बाद उन्होंने संतोष व्यक्त किया। चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी ओपी तिवारी, पीडी ऋषिमुनी उपाध्याय, उप कृषि निदेशक एके उपाध्याय, बीएसए प्रवीण तिवारी, बीडीओ नीरज दुबे, सीडीपीओ मीना श्रीवास्तव, कौशलेन्द्र राय, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, सुरेन्द्रनाथ दुबे, तरुण भारती, विनोद यादव मौजूद रहे।
चौपाल में आशाओं और एएनएम को कुपोषित बच्चों की जानकारी न होने पर नोडल अधिकारी ने हैरानी जताई। वे सीधे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। उन्होंने केंद्र का दरवाजा खोल कर निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद एएनएम, कार्यकर्ता और आशा से कुपोषण बच्चों की संख्या के बाबत पूछताछ की। सीडीपीओ मीना श्रीवास्तव ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि गांव में महज एक बच्चा व उसके माता पिता भी कुपोषित हैं।