{"_id":"5af9d9704f1c1be7408b568f","slug":"131526323568-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान बंद होने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान बंद होने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
Updated Tue, 15 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नरायनपुर में शराब की दुकान बंद होने पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरायनपुर। गंगा घाट मार्ग पर निजामुद्दीनपुर गांव में विवादित स्थान पर खोली गई देशी शराब की दुकान सोमवार से बंद किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक-दूसरे केे मिठाई खिलाकर अपने खुशी का इजहार किया। गांव के लोगों ने शराब की दुकान बंद कर न्याय दिलानेे पर जिलाधिकारी का आभार जताया।
निजामुददीनपुर गांव में पिछले सत्र में देशी शराब की दुकान खोले जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन किया था। एसडीएम चुनार को पत्रक देकर दुकान बंद कराने की मांग की थी लेेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोबारा दुकान का ठेका होने पर उसकी स्थान पर एक बार फिर दुकान खोल दिया गया। इसको लेकर ग्रामीण महिला एवं पुरुष का एक दल जिलाधिकारी यहां पहुंचा और उनसे मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए दुकान बंद कराने की मांग की। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने तहसीलदार चुनार व आबकारी इंस्पेक्टर चुनार को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जांच में शिकायत सही मिलने पर डीएम ने देशी शराब की दुकान वहां से बंद कराकर दूसरे स्थान पर खोलने का निर्देश दिया। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोगों ने खुशी मनाई। रविवार की शाम शराब व्यवसायी को दुकान खाली करते देख ग्रामीणों ने खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस मौके पर विजय प्रजापति ,बाबाराम सिह ,अजय सिह ,रंजना जायसवाल ,नीलम देवी ,पुष्पा देवी,श्वेता कुमारी, प्रमिला गुप्ता आदि उपस्थित रहे।