फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मिट्टी की सेहत सुधारे किसान, तभी बढ़ेगी उपज

मिट्टी की सेहत सुधारे किसान, तभी बढ़ेगी उपज

Fri, 20 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी की सेहत सुधारे किसान, तभी बढ़ेगी उपज
मिर्जापुर। उप निदेशक कृषि डा. अशोक उपाध्याय के निर्देशन में सिटी ब्लॉक में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को अपने खेतों की मिट्टी की सेहत सुधारने पर बल दिया गया। उप निदेशक कृषि ने कहा कि मिट्टी की सेहत दुरुस्त रहने पर ही अच्छी पैदावार भी मिलेगी। मिट्टी की सेहत सुधारने पर सरकार विशेष बल दे रही है जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके। कहा कि किसानों के लिए सरकार द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना चलायी जा रही है। किसान इसका लाभ उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में वर्ष बीते वित्तीय वर्ष में 22 हजार 909 मृदा नमूना एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसको पूरा किया गया है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण में दो लाख 29 हजार 990 कार्ड किसानों को वितरण किया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण अभियान के तहत द्वितीय चरण का अभियान दिनांक 27 एवं 28 अप्रैल को आयोजित किया गया है। इसमें जनपद में एक लाख 36 हजार 387 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जाना है। मृदा नमूना का संग्रह ग्रिड के आधार पर करते हुए जनपद के सभी किसानों को उनके खेत की मृदा के पोषक तत्वों की स्थिति की जानकारी एवं मृदा परीक्षण के आधार पर सही उर्वरकों को सही मात्रा के प्रयोग हेतु बताया गया। संतुलित एवं उचित कार्बनिक खादों, रसायनिक उर्वरकों, जैव उर्वरक तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जैविक खादों का अधिक प्रयोग करने की सलाह किसानों को दी गई।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डा. अशोक उपाध्याय ने कहा कि किसान फसल अवशेषों को खेतों में नहीं जलाएं, फसल अवशेेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। जिससे श्वांस संबंधित बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है एवं जलवायु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। फसलों की वृद्धि एवं उत्पादन भी प्रभावित होती है। मिट्टी का कार्बन जलकर नष्ट हो जाने से उस भूमि में कोई भी फसल उगाना एवं उत्पादन करना संभव नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed