फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में मंडलीय चिकित्सालय के आठ डाक्टर गायब

सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में मंडलीय चिकित्सालय के आठ डाक्टर गायब

Tue, 31 Oct 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में मंडलीय चिकित्सालय के आठ डाक्टर गायब
विज्ञापन

मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के तमाम चिकित्सक उपस्थित ही नहीं रहते हैं। इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ जब सिटी मजिस्ट्रेट
मंडलीय एवं जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मंडलीय चिकित्सालय में तैनात आठ डाक्टर अनुपस्थित थे। कर्मचारी भी इधर-उधर घूमते पाए गए। नगर मजिस्ट्रेट ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।

जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि जिला महिला चिकित्सालय एवं मंडलीय चिकित्सालय में तैनात डाक्टर नहीं बैठ रहे हैं। इससे मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। मरीज अपना इलाज कराने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्रा को दोनों चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण कर डाक्टरों की ड्यूटी करने की हकीकत पता करने को कहा। डीएम के निर्देश पर सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्रा ने महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी डाक्टर डयूटी करते पाए गए जबकि अन्य कुछ कर्मचारी लापरवाही बरतते हुए मिले। वहीं मंडलीय चिकित्सालय में पहुंचे तो कई डाक्टर ड्यूटी से गायब मिले। यह देख वह हैरान हो गए। चिकित्सकों के नहीं रहने से इलाज के लिए मरीजों इधर उधर भटकते भी देखा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में तैनात हड्डी डाक्टर के संजय कन्नौजिया, एसके श्रीवास्तव, ईएनटी विशेषज्ञ एके श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, सर्जन विकास सिंह, आई विशेषज्ञ नंदलाल, फिजिशियन एके दास व देवर्षि पाठक आदि गायब थेे। जिनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी गई है। जिनके माध्यम से शासन में कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed