फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सरकार की नीतियों के विरोध में उतरे बैंककर्मी

सरकार की नीतियों के विरोध में उतरे बैंककर्मी

Tue, 22 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सरकार की नीतियों के विरोध में उतरे बैंककर्मी

विज्ञापन
मिर्जापुर। बैंक कर्मी सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर सोमवार को मुखर हुए। डंकीनगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। मांगों को लेकर बैंक कर्मी 21 अगस्त को देश व्यापी हड़ताल करेंगे।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के तत्वावधान में मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। बैंककर्मी मांगों के पूरा नहीं होने से आक्रोशित है। जिला संयोजक सुरेश पांडेय ने कहा कि सरकार द्वारा बैंककर्मियों के हितों की उपेक्षा की जा रही है, बैंककर्मियों की जायज मांगों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। बैंककर्मी सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों को बचाने, बैंक सुधार के नाम पर निजीकरण, बैंकों का वित्तीय तथा बैंकों के डूबते लोन की वसूली तथा बड़े बकाएदारों पर आपराधिक मामले दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। बैंककर्मियों की मांगें पूरी नही होने से बैंककर्मियों में दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मुख्य श्रमायुक्त केंद्रीय के साथ बैंक पदाधिकारियों की चल रही वार्ता विफल हो गई है, जिससे बैंकर्मियों केे हड़ताल करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैंककर्मी 21 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से डंकीनगंज स्थित इलाहाबाद बैंक परिसरमें धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान गिरिजा शंकर सिंह, धनंजय राय, बृजेश सिंह, अमृत कुमार, शिवराज, अनिल कुमार, अनीता अग्रवाल, हीरामनी, वेद प्रकाश, जय प्रकाश, कन्हैया गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन में योगेश सक्सेना, संदीप कुमार, रिषीराज अग्रवाल, आशीष खन्ना, बावन, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed