{"_id":"59724f6d4f1c1b18758b45a7","slug":"131500663661-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने बोलेरो में बच्चे को जन्म देने के मामले की डिप्टी सीमएओ को सौपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने बोलेरो में बच्चे को जन्म देने के मामले की डिप्टी सीमएओ को सौपी जांच
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव निवासिनी महिला द्वारा अस्पताल का गेट बंद होने के कारण वाहन में बच्च्चे को जन्म देने के मामले की जांच जानकारी होने पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ से इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। सीमएओ के निर्देश पर शुक्रवार को डिप्टी सीमएओ केके श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे और कर्मचारियों का बयान दर्ज किया। सीएमओ द्वारा जांच के आदेश दिए पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि बभनी थपनवा गांव निवासिनी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग गुरुवार को पीएचसी पटेहरा ले आए थे। वहां अस्पताल के गेट पर ताला जड़ा होने के चलते महिला ने बोलेरो में भी बच्चे को जन्म दे दिया। घटना से नाराज परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ को इसकी जांच सौंपते हुए रिपोर्ट देने को कहा। सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों का अलग अलग बयान दर्ज किया। बताया की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज जायेगा। उपस्थित मरीजों ने बताया कि चिकित्सक के इशारे पर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की जाती हैं। न देने पर इलाज करने में हीलाहवाली की जाती है।जांच अधिकारी डॉक्टर डी के श्रीवास्तव ने कहा कि जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी ।