फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   13 thousand 162 got the vaccine of Kovid

13 हजार 162 को लगा कोविड का टीका

Mon, 26 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
13 thousand 162 got the vaccine of Kovid
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए पर्ची कटाने के लिए लगी कता - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर/जिगना। जिले में सोमवार को 13 हजार 162 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। रजिस्ट्रेशन सत्यापन के बाद टीकारकण कक्ष में टीका लग रहा था। मंडलीय अस्पताल में 18 प्लस के साथ 45 प्लस वालों को भी टीका लग रहा था। 18 प्लस में 10 हजार 870 को कोविशील्ड की प्रथम डोज और 982 को दूसरा डोज लगाई गई। 18 प्लस में कोवैक्सीन की एक हजार 16 प्रथम डोज और 294 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

18 प्लस प्रथम डोज में चील्ह पीएचसी पर 750, गुरसंडी पीएचसी में 1225, विजयपुर पीएचसी में 4839, पड़री पीएचसी में 1233, कछवां में 775, सीखड़ में 697, जमालपुर में 965, चुनार में 963, लालगंज में 795, हलिया में 1147, पटेहरा में 669, राजगढ़ में 829, मंडलीय अस्पताल और तरकापुर में 1338 टीका लगाया गया। जिले में अभी तीन हजार 870 डोज कोविशील्ड और पांच हजार 320 कोवैक्सीन स्टोर में रखा है। जिगना, विकास खंड छानबे में सोमवार को 897 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर में कोविड वैक्सीन लगवाने वालो की भीड़ लगी रही। लंबी कतार व चिलचिलाती धूप में खड़े कुछ लोग भीड़ से घबरा कर वापस चले गए। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर उपजिलाधिकारी प्रभारी खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई में दो बूथ बना कर एक पर महिलाओं व एक पर पुरुष को वैक्सीन लगाया जा रहा था। 623 लोगों को टीका लगाया गया। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरोइयां में भी सोमवार को वैक्सीन लग रहा था। हलिया, उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया सहित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज, मतवार, बरौंधा में सोमवार को 1220 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें प्रथम डोज 1147 व द्वितीय डोज 73 कोविड वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ टीकाकरण
मिर्जापुर। कोविड 19 की चपेट से लोगों को बचाकर उनके परिवार की खुशहाली बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वैक्सीनेशन अभियान चलाया। नगर के संगमोहाल स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर काफी संख्या में टीकाकरण किया गया। यह अभियान भाजपा की जिला उपाध्यक्ष व वैक्सीनेशन जिला सहसंयोजक निर्मला राय के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने लोगों के उत्साह की सराहना की। इस मौके पर जिला महामंत्री रवि शंकर पांडेय, संतोष गोयल, जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व काशी क्षेत्र मंत्री जिला कार्यसमिति सदस्य रविशंकर साहू, अखिलेश अग्रहरि, सुरेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed