{"_id":"5c5f2722bdec22102e65d75d","slug":"121549739810-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने 131 विद्यालयों का किया लोकापर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने 131 विद्यालयों का किया लोकापर्ण
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के दुबार कला पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर शनिवार को कायाकल्प योजना के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने 131 विद्यालयों के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें लालगंज के 51 व हलिया की 80 विद्यालय शामिल हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सरकार की स्वच्छता आदि विभिन्न योजनाओं मे पांच ग्राम प्रधान व बीडीसी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अंगवस्त्रम व प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान सावित्री तिवारी, वैजंती तिवारी, रामू यादव, विजय बहादुर सिंह व बीडीसी लवकुश त्रिपाठी रहे।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरकार की विद्यालयों का कायाकल्प कर स्मार्ट कमरे बना कर पढ़ाई का माहौल बनाने का प्रदेश सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए वह दृढ़संकल्पित हैं। उन्होंने पेयजल व सिंचाई के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कई सालों से बंद पड़ी योजनाओं को पूर्ण कराने का कार्य हो रहा है। बाणसागर योजना को चालू कराकर यहां के किसानों को लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। आम लोगों को सस्ता उपचार सुलभ कराने के लिए मंडलीय अस्पताल में हृदयरोगियों के लिए कार्डियेक केयर यूनिट खोली गयी है। हृदयरोगों के मरीजों को अब इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समारोह को जिलाधिकारी अनुराग पटेल, सीडीओ प्रियंका निरंजन, विधायक राहुल प्रकाश व अपनादल के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल,अपना दल के प्रदेश सचिव रमाशंकर पटेल, प्रदेश सचिव लालबहादुर सिंह, बरिष्ठ नेता डा. एसपी पटेल,घनश्याम पटेल ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रधान माया सिंह तथा संचालन एडीओ पंचायत रतन कुमार ने किया। इस अवसर पर एसडीएम अरविंद चौहान, ब्लाक प्रमुख नरेन्द्र गिरि, बीडीओ मुहम्मद नफ़ीस, जिला क्वार्डिनेटर, श्यामधर तिवारी आदि उपस्थित रहे।