{"_id":"5c2f9f59bdec22570156b6b5","slug":"121546624857-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा भोलेनाथ के दरबार में आस्था से झुकाया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा भोलेनाथ के दरबार में आस्था से झुकाया सिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना/हलिया। उदया तिथि त्रयोदशी महापर्व पर छानबे के बाबा बदेवरा नाथ धाम व हलिया के कोटार नाथ धाम में आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। विकास खंड छानबे के बदेवरा नाथ धाम में मेले के दूसरे दिन शिव भक्तों ने बड़े ही भक्ति भाव से दर्शन पूजन कर मंगलकामना की। मेले के दूसरे दिन करीब एक लाख भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेका। मंदिर में भोर से ही दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया था, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। मंदिर में जलाभिषेक व पूजन करने को तांता लगा रहा।
छानबे संवाददाता अनुसार बदेवरा स्थित बाबा बदेवरानाथ धाम मे दूसरे दिन शुक्रवार को लगभग एक लाख भक्तों ने भोलेनाथ का का दर्शन पूजन एवमं जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। बाबा भोलेनाथ का किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे। हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो रहा था। दर्शन-पूजन बाद करीब एक किमी क्षेत्रफल मे फैले मेले में भ्रमण कर लोगों ने अपने-अपने जरूरत के वस्तुओं की खरीदारी की। मेले में उमड़ी भक्तो की भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक मधुप कुमार सिंह भ्रमण कर मेला व मंदिर परिसर तथा कंट्रोल रूम का जायजा लेते रहे । मेला प्रबंधक जटाशंकर चतुर्वेदी व मुन्ना चतुर्वेदी, राजेश चौबे, शारदा प्रसाद शुक्ल झल्लू राम प्रजापति, जगतधारी भी मेले की व्यवस्था देखते रहे। मंदिर के पुजारी मुन्नू गोस्वामी अपनी टीम के साथ मंदिर मे सक्रिय रहे। मेला शकुशल संपन्न होने पर मेला प्रबंधक जटाशंकर चतुर्वेदी ने सभी के प्रति आभार जताया। हलिया संवाददाता अनुुसार क्षेत्र के कोटार नाथ धाम में मेले के दूसरे दिन दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शुक्रवार को मंदिर में बाबा भोलेनाथ का लगभग डेढ लाख शिव भक्तों ने जलाभिषेक का दर्शन पूजन किया। मेला प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़ देखते हुए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में कहीं भी अलाव नहीं जलवाए जाने से दूरदराज से पहुंचे बड़ी संख्या में भक्तों को कड़ाके की ठंड से ठिठुरना पड़ा।