फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सिपाही द्वारा मजदूर की पिटाई करने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरा

सिपाही द्वारा मजदूर की पिटाई करने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरा

Wed, 26 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
सिपाही द्वारा मजदूर की पिटाई करने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरा
जमालपुर। क्षेत्र के डवक गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सफाई कर रहे एक मजदूर की पुलिसकर्मी द्वारा पिटाई करने को लेकर नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाठी डंडे से लैस होकर मंगलवार को डवक पुलिस चौकी का घेराव किया। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर चार घंटे नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने पंचायत भवन में चल रही पुलिस चौकी एवं दोषी पुलिसकर्मी को हटाने की मांग की। महिलाओं ने पुलिसकर्मी पर बहूू बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जमालपुर ने दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने और पुलिसकर्मी को थाने से संबद्ध करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान डवक के कहने पर गांव का हरी बियार (25) आंगनबाड़ी केंद्र की सफाई कर रहा था। इसी बीच डवक पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने मजदूर को पुलिस चौकी का काम करने के लिए कहा। काम पूरा करने के बाद पुलिस चौकी जाने की बात कहने पर पुलिसकर्मी ने हरी बियार से गालीगलौज की और पुलिस चौकी में बंद उसकी पिटाई की। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण भड़क गए और लाठी डंडे के साथ पहुंचकर डवक पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। यह देख पुलिस कर्मी ने मजदूर को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस कर्मी आए दिन वसूली के चक्कर में लोगों को परेशान करता है। ग्रामीणों दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने और ग्राम पंचायत भवन से पुलिस चौकी हटाने की मांग की। स्थिति बिगड़ते देख चौकी इंचार्ज ने थानाध्यक्ष सूर्यनाथ को दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ग्राम प्रधान दिनेश बियार को बुलाकर बातचीत की और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

सीओ चुनार सुधीर कुमार ने बताया कि डवक निवासी एक मजदूर को चौकी के पास उगी घास साफ करने के लिए बोला गया था। मजदूर ने घास साफ नहीं की और पुलिसकर्मी से उलझ गया। इसी बात को लेकर उसे चौकी पर लाया गया था जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed