फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बजाज के छात्रों का सीआईसीएसई 10वीं में दबदबा

बजाज के छात्रों का सीआईसीएसई 10वीं में दबदबा

Tue, 15 May 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बजाज के छात्रों का सीआईसीएसई 10वीं में दबदबा
द्वारिका प्रसाद सेठ स्कूल में टापर छात्रों को मिठाई खिलाती प्रधानाचार्य

विज्ञापन

मिर्जापुर। काउंसिल फार इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईसीएसई) बोर्ड की 10वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। परिणाम आने के बाद सफलता अर्जित करने वाले बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए। अभिभावकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल के अमर्त्य सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में टाप किया। वहीं इसी विद्यालय के कौशल सेठिया 96.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
नगर के सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल में अक्षिता अग्रवाल 92.2, शिवांगी सिंह पाल 91, आरूषी खत्री 90.8, हर्षधर दूबे 90.6, आयूष सिंह 89.4, एकता चौरसिया 89.2, श्रेया त्रिपाठी 88.6, प्रियांशु गुप्ता 88.6, दीक्षा सिंह, 87.6, क्षितिज पांडेय 87.5, विश्वा सिंह 86.8, और शुभम मौर्य 85 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय के साथ जनपद को गौरवान्वित किया। प्रबंधक पारितोष बजाज और प्रधानाचार्य शिवानी कौशिक ने सफल बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। कहा कि शिक्षकों के कुशल निर्देशन और बच्चों की कड़ी मेहनत के चलते आज सफलता मिली है। वहीं नगर के सेंट मैरी स्कूल में दिव्यांश गोड 94.60, दिव्यांशु कुमा सिंह और आस्था शुक्ला 93.40 और अन्नति त्रिपाठी 93.20, अलंकृता सिंह 93, दीपांशु श्रीवास्तव 91.8, अभय यादव 91.4, अब्दल अहमद 91, मृदुल सिंह यादव 90.4, जान्हवी पाल 90.4, रितविज मिश्रा 91.2, आर्य उपाध्याय 90 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल में 96.8 प्रतिशत अंक पाने वाले अमर्त्य सिंह किसान सुराज सिंह के बेटे है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता सुराज सिंह और माता साधना सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि वह पढ़ाई करने के बाद देश सेवा करना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट मैरी स्कूल में 96.2 प्रतिशत अंक पाने वाले कौशल सेठिया आईआईटी करना चाहते है। उनके पिता मदन सेठिया ने बताया कि वह कोटा में तैयारी कर रहे है। कार्पेट वुलेन यार्न का निजी व्यवसाय करते है। माता शर्मिला सेठिया गृहणी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है। सेंट मैरी स्कूल मं 94.60 अंक पाने वाले दिव्यांश गोड पढ़ाई पूरी करके इंजीनियर बनना चाहते है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता साकेत कुमार गोड़ और माता वंदना गोड़ को दिया है। पिता मेडिकल रिप्रजेटेटिव और माता वंदना गोड़ प्राथमिक विद्यालय चील्ह प्रथम में शिक्षिका है। सफलता अर्जित करने के लिए नियमित सात से आठ घंटे पढ़ाई करते थे। उनकी पढ़ाई पर माता का विशेष ध्यान रहता था।
दिव्यांशु कुमार सिंह स्त्रत्त्पढ़ाई पूरी करके सिविल सर्विसेज के माध्यम से आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते है। पिता राकश कुमार सिंह सीनियर सेक्शन इंजीयर और माता अनामिका सिंह को सफलता का श्रेय दिया है। सफलता अर्जित करने के लिए लगभग चार घंटे पढ़ाई करते है।
सेंट मैरी स्कूल में उन्नति त्रिपाठी 93.20 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय खंड शिक्षा अधिकारी पिता अतुलदत्त तिवारी और माता को दिया। कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में सफलता मिली है। आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है।

इनसेट
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल
1 अमर्त्य सिंह 96.8
2 कौशल सेठिया 96.2
3 अक्षिता अग्रवाल 92.2
4 शिवांगी सिंह पाल 91
5 आरूषी खत्री 90.8
6 हर्षधर दूबे 90.6
7 आयूष सिंह 89.4
8 एकता चौरसिया 89.2
9 श्रेया त्रिपाठी 88.6
10 प्रियांशु गुप्ता 88.6
11 दीक्षा सिंह 87.6
12 क्षितिज पांडेय 87.5
13 विश्वा सिंह 86.8
14 शुभम मौर्य 85

सेंट मैरी स्कूल
1 दिव्यांश गोड 94.60,
2 दिव्यांशु कुमा सिंह 93.40
2 आस्था शुक्ला 93.40
3 अन्नति त्रिपाठी 93.20
4 अलंकृता सिंह 93
5 दीपांशु श्रीवास्तव 91.8
6 अभय यादव 91.4
7 अब्दल अहमद 91
8 मृदुल सिंह यादव 90.4
9 जान्हवी पाल 90.4
10 रितविज मिश्रा 91.2
11 आर्य उपाध्याय 90

इनसेट
दसवीं में लड़कों ने मारी बाजी
मिर्जापुर। सीआईसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में दोनों स्कूलों में लड़कों ने बाजी मारा। नगर के सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल में पहले स्थान पर अमर्त्य सिंह 96.8 और दूसरे स्थान पर कौशल सेठिया 96.2 प्रतिशत रहे हालांकि तीसरे स्थान पर 92.2 अंकों के साथ अक्षिता अग्रवाल रही। इसी प्रकार नगर के सेंट मैरी स्कूल में 94.60 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर दिव्यांश गोड और 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ दिव्यांशु कुमा सिंह और आस्था शुक्ला दूसरे स्थान पर रहे। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अतुल दत्त तिवारी की बेटी अन्नति त्रिपाठी 93.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed