{"_id":"5a7c9b204f1c1b187e8b51ef","slug":"121518115616-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2340 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2340 ने छोड़ी परीक्षा
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में छात्र-छात्राओं द्वारा परीक्षा छोड़ने का क्रम तीसरे दिन भी जारी रहा। पहली पाली में हाईस्कूल कृषि विज्ञान की परीक्षा में 16 तथा इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में तो दो हजार 324 सहित 2340 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा के दौरान सचल दल और मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहे। अभी तक एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल कृषि विज्ञान की परीक्षा में 390 में से 374 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 17 हजार 690 में से 15 हजार 366 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दो हजार 324 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। डीआईओएस ने गुरुवार को उमेदा देवी चकनंदा, लाल बहादुर इंटर कॉलेज मझवां, जटाधारी इंटर कॉलेज आही, शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेेज हांसीपुर में निरीक्षण किया। दूसरी पाली में श्रीशंकराश्रम विद्यापीठ इंटर कॉलेज सीखड़ में निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमोद यादव, अंजना सिंह, सपना सिंह मौजूद रहे।
इनसेट
स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता के लिए जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया है। खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल को आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर, राजेश कुमार वैश्य को सूर्य पाल सिंह इंटर कॉलेज सिंधुरिया, शशिकांत श्रीवास्तव को पं. महादेव प्रसाद दूबे इंटर कॉलेज कोटवां, अतुलदत्त तिवारी को त्रिवेणी देवी इंटर कॉलेज कलवारी माफी, प्रदीप कुमार मिश्रा को चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज रूपौधा, संजय कुमार यादव को श्री दुखई राम सिंह इंटर कॉलेज राजगढ़, प्रेम शंकर राम को चौधरी राम हरख सिंह इंटर कॉलेज बरगड़ा, मनीष कुमार पांडेय को पं. लोकपति त्रिपाठी इंटर कॉलेज तथा सहायक अभियंता दिलीप कुमार को उमेदा देवी इँटर कॉलेज चकनंदा में स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया है।
विज्ञापन
इनसेट
सचल दल ने किया निरीक्षण
मिर्जापुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक कामताराम पाल के निर्देशन में वित्त व लेखाधिकारी आडिट त्रिभुवन प्रसाद ने जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज शाहगंज, जनता इंटर कॉलेज परासी पांडेय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्टसगंज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्टसगंज, आदर्श इंटर कॉलेज राबर्टसगंज में प्रथम पाली में निरीक्षण किया। वहीं दूसरी पाली में चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सालिगराम सरोज, आसिफ इकबाल, डा. सुषमा सिंह, स्मृति यादव आदि मौजूद रहे।