{"_id":"5a283b554f1c1b86698bffb7","slug":"121512586069-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 1
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिशन इंद्रधुनष अभियान के तहत सात दिवसीय टीकाकरण अभियान आठ दिसंबर से जिले में चलेगा। अभियान के दौरान शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को सात जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। ये बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके उपाध्याय ने बुधवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आईडीएसपी हाल में पत्रकारों से बात करते हुए बताई।
उन्होंने बताया कि सात दिसंबर से 18 दिसंबर तक जिले में चलने वा े मिशन इंद्रधनुष अभियान के लिए सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इसके लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति के साथ साथ टीका लगाने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पूूरे जनपद में शून्य से दो वर्ष तक के 18 हजार बच्चों को टीका लगाया जाएगा। उन बच्चों को टीका नहीं लगाया जाएगा जो पहले से पीएचसी या सीएचसी या फिर एएनएम सेंटर पर टीका लगवा रहे हैं। इसमें केेवल उन्हीं बच्चों को टीका लगाया जाएगा तो इन सात जानलेवा बीमारी के टीके से वंचित हैं। अभियान क े दौरान बच्चों को बीसीजी, हिपेटाईटिस बी, पोलियो, पेंटा, मीजिल्स, विटामिन ए सीरप, डीपीटी, तथा गर्भवती महिलाओं को टीटी का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्तूबर महीने में लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत तथा नवंबर महीने में 97. 3 प्रतिशत बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। बताया कि जनपद में सात जानलेवा बीमारियों के टीके से छूटे समस्त बच्चों को टीका लगाया जाएगा। कहा कि अभियान के दौरान किसी प्रकार लापरवाही बतरने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्घ कार्रवाई होगी। इस दौरान पीके पांडेय आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।