फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   डंप कर कूड़ा जला रहे नगरपालिका कर्मी

डंप कर कूड़ा जला रहे नगरपालिका कर्मी

Sat, 18 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
डंप कर कूड़ा जला रहे नगरपालिका कर्मी

विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश में भले ही कूड़ा करकट को जलाने पर रोक लगा दी गई है लेकिन जिले में इसका कोई असर नहीं है। रोजाना लोग न सिर्फ कूड़ा कचरा फैला रहे हैं बल्कि उसे नष्ट करने के लिए उसे जला भी रहे हैं। इससे उठने वाला धुआं लोगों के शरीर में प्रवेश कर हानि पहुंचा रहा है। नगर में कई स्थानों पर कूड़ा जलाया जा रहा है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंच चुकी है लेकिन डीएम के आदेश के बावजूद कोई मानता नहीं दिख रहा है।

नगर के कई गंगा घाटों और बरौधा कचार पुल के पास इतना कूड़ा फेंका गया है कि ये गहराई वाले स्थान काफी ऊंचे हो गए हैं। इन स्थानों के आसपास कूड़ा पाटने से बेहद परेशान हैं। जिले में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की रूप रेखा तो बन गई है लेकिन इस पर काम करने वाली कंपनी का पेमेंट को लेकर विवाद होने से यह मामला खटाई में पड़ गया है। हालत यह है कि अब कूड़ा निस्तारण पर किसी का ध्यान नही है लिहाजा जहां तहां कूड़े के ढेर दिखाई पड़ रहे हैं। यही नहीं लोगों के घरों के सामने भी कूड़ा फेंक कर जला दिया जा रहा है। इस तरह की शिकायत गुरूवार को बरौधा कचाीर निवासी रामलखन पांडेय ने जिलाधिकारी को पत्रक दे कर लगाया था। उन्होंने कहा था कि नगर पालिका के कर्मचारी यहां मेरे मकान के पास कूड़ा गिरा रहे हैं और कूड़ के ढेर में आग लगा दे रहे हैं। इससे जहरीला धुआं घर में प्रवेश कर जा रहा है। यही हाल गंगा किनारे बरिया घाट, ओलियर घाट , बदली घाट के किनारे भी हो रहा है। यहां नगरपालिका कर्मचारी कूड़ा डाल कर गंगा के पाट को भरने का प्रयास कर रहे हैं। यहां कूड़ा जलाये जाने से आसपास के रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कूड़ा जलाते कोई पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। सफाई कर्मियों को कूड़ा के निस्तारण के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।-बिमल कुमार दुबे
जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed