फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   धूमधाम व हर्सोउल्लास के साथ मना दीपावली पर्व

धूमधाम व हर्सोउल्लास के साथ मना दीपावली पर्व

Sun, 22 Oct 2017 12:10 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम व हर्सोउल्लास के साथ मना दीपावली पर्व

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में दीपों का पर्व दीपावली गुरूवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली का पर्व मनाने का खासा उत्साह देखा गया। महंगाई के दरकिनार कर लोगों ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। नगर की इमारतें रंग बिरंगी झालरों से जगमगाती रही। दीपों की लौ से निकलने वाली रोशनी अपनी अदभुत छटा बिखेरती रही। चारो ओर पटाखों की गुंज देर रात्रि तक सुनाई देती रही। लोग एक दूसरे को बधाई देने में जुटे रहे। सोशल मीडिया पर भी बधाई देने वालों का क्रम जारी रहा। महिलाओं व बच्चों ने मंदिरों में जाकर दीप जलाए।

सुबह से ही दीपावली के पर्व के अवसर पर लोग घरों व दूकानों की साफ सफाई कर रात्रि में शुभ मुहूर्त के समय में गणेश लक्ष्मी का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। दीपावली पर्व पर नोटबंदी व जीएसटी का तनिक भी असर दिखाई नही पड़ा। दीपों के इस पर्व पर लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों व घरों को आकर्षक व रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था। झालरों व दीपों की रोशनी में पूरा शहर जगमगा उठा था। घरों, चौराहों, गली व मुहल्लों में पटाखों की आवाज देर रात्रि तक गुंजती रही। इस मौके पर तरह तरह के पटाखे बाजार में उपलबध रहे। बच्चों ने हाथों में छुड़छुड़ी लेकर मौज मस्ती किया। घर आने वाले मेहमानों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग जमकर किया। दीपावली पर्व पर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed