फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जागरूकता से ही अभियान होगा सफल:डीएम

जागरूकता से ही अभियान होगा सफल:डीएम

Wed, 26 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता से ही अभियान होगा सफल:डीएम

विज्ञापन
नरायनपुर। विकास खंड नरायनपुर का नीबी देवरिया और श्रीपुर नेवादा गांव मंगलवार को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया। खुले में शौच मुक्त होने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे तथा मुख्य अधिकारी प्रियंका निरंजन की अगुवाई में गौरवा यात्रा निकाली और खुशियों का इजहार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने दीप प्रज्ज्वलन और पूजन अर्चन कर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि गौरव यात्रा निकलना ग्रामीणों की पहली परीक्षा है। ग्रामीण गांवों की स्वयं निगरानी करें और बाहर खुले में शौच करने वालों को मना करें। डीएम और सीडीओ ने प्रधान पूनम सिंह और विमला देवी को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाला और गांव में भ्रमण किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनमानस स्वच्छता अभियान को आत्मसात करें। जागरुकता से ही अभियान को सफल बनाया जा सकता है। सीडीओ ने कहा कि युवा कुप्रथा को समाप्त करने के लिए व्हाटसअप ग्रुप बना कर प्रचारित करें। ग्रामीण गांधीगिरी करके इस कुप्रथा को रोकें। सीडीओ ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, पर्व से ही स्वच्छता अभियान को गति दी जाएगी। रक्षा बंधन पर अपनी बहनों को शौचालय गिफ्ट करने वाले भाईयों को जिला प्रशासन सम्मानित और पुरस्कृत करेगा। प्रतियोगिता में 15 से 75 आयु वर्ग के भाईयों को पुरकृत किया जाएगा। सीडीओ ने कहाकि गौरव यात्रा के माध्यम से जनमानस में जागृति लाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में सरकारी धन से शौचालय बनने के बाद भी खुले में शौच करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण खुले में शौच करने नहीं जाए साथ ही खुले में शौच करने जा रहे लोगों को समझाएं। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान को सशक्त और प्रभावी बनाना है। गौरव यात्रा के दौरान एडीओ पंचायत संतोष कुमार, बीसी राजकुमार शर्मा, संदीप सिंह, राजेंद्र शास्त्री, प्रदीप, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed