{"_id":"596524394f1c1b197e8b47c3","slug":"121499800633-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवारों को आवास हेतु भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवारों को आवास हेतु भेजा प्रस्ताव
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने बताया कि जनपद में दैवी आपदा,अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद के लिए प्रशासन दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारियों को बाढ़ से पीड़ित परिवारों की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लेखपाल निगरानी करते रहें जिससे पीड़ितों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में मूसलाधार बारिश से कुल 756 परिवार प्रभावित हुए हैं, जिनके आवास क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 338 परिवारों को पूर्व में आवास दिया जा चुका हैं तथा इस वित्तीय वर्ष में 25 परिवारों को आवास हेतु चयनित किया गया हैं एवं 393 प्रभावित परिवारों को आवास देने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा गया है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही आवास आवंटित कर निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि गांव में चिकित्सकों की टीम भेज कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। इसी प्रकार सीबीओ पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु ग्राम में भ्रमण करना सुनिश्चित करायें।