फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   121 nominations for members of the District Panchayat

जिला पंचायत सदस्य के लिए 121 का नामांकन

Tue, 29 Sep 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 29 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
121 nominations for members of the District Panchayat
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के  पहले चरण के लिए नामांकन सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुआ।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पहले दिन 121 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसदौरान कलेक्ट्रेट और ब्लाक परिसर छावनी में तब्दील रहा। सुरक्षा के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव अधिकारी और अपर जिलाधिकारी  वित्त व राजस्व विजय बहादुर की निगरानी में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम के न्यायालय में नामांकन हुआ।
विज्ञापन


नामांकन के पहले दिन कोन ब्लाक के लिए 23, मझवां के लिए 22, सीखड़ के लिए 11 और सिटी विकास खंड से 65 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी श्वेता श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष शहर कोतवाली पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ मुुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी ब्लाक के एआरओ एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि सिटी ब्लाक के लिए 65 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

उन्होंने बताया कि वार्ड एक से पूनम देवी, रीता देवी, तुलसी नारायण, संपूर्ण शंकर, अंजनी नंदन पांडेय, सोमारु, राजेंद्र प्रसाद, शिव सागर, अजमत अली ने तथा वार्ड दो से  इंद्रेश कुमार दीक्षित, कल्याणधारी, सविता, पुष्पा, राजेश कुमार, बिहारी लाल, जगदीश और महेश ने, वार्ड तीन से लालजी, अनिल कुमार सिंह, आशा मौर्या, विक्रम, शीला देवी, कृष्ण मुरारी, शशि भूषण, मनीष कुमार और जय प्रकाश ने नामांकन किया।

इसी तरह वार्ड चार से चंदा देवी, पुष्पा देवी, इंद्रावती, सुमनलता, उषा देवी, अफसाना, मोमिन, राजकुमारी, सुदामा, उर्मिला और इंद्रासनी ने नामांकन किया। विकास खंड कोन के एआरओ रईस अहमद ने बताया कि कोन          ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड एक से सीताभानी देवी, प्रियंका देवी, मुन्नी देवी, फुलपत्ती देवी, सावित्री, नीतू सिंह, वार्ड दो से सुमन देवी, शशिकला, सुनिता, विमला, आरती, उषा और राधा ने तथा वार्ड तीन से          अनिल, अमरेश चंद्र यादव, अजय कुमार, अमरेश पंडा, रामबली, सुदामा, राजेश कुमार, चंद्र शेखर और अशोक गुप्ता ने             नामांकन किया।

मझवां ब्लाक के एआरओ डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि वार्ड एक से दारा, नागेश्वर, विरेंद्र कुमार, मन्नू, जयराम, ओमप्रकाश, रवि ने तथा वार्ड दो से इंदुु देवी, अशोक, लालती देवी, सुशीला देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, प्रेम शंकर, अवधेश लाल, हरिगेन, प्रेमशंकर पुत्र लाल और पार्वती तथा वार्ड तीन से नागेंद्र, राम प्रसाद, अनुराग और रविकांत ने नामांकन किया।


 विकास खंड सीखड़ के एआरओ जिला प्रोवेशन अधिकारी पुनीत टंडन ने बताया कि सीखड़ ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड एक से संगीता देवी, कांती देवी, शैल कुमारी, सरोज देवी और इसरावती देवी ने नामांकन किया।

जबकि वार्ड दो से रितेश कुमार, अजय शंकर, कृष्ण कुमार, देव प्रकाश नारायण, तपेश और प्रदीप ने नामांकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed