{"_id":"65da484fe7fff37f7f01f026","slug":"119-beneficiaries-of-pm-awas-not-known-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-112924-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पीएम आवास के 119 लाभार्थियों का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पीएम आवास के 119 लाभार्थियों का पता नहीं
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सभी चार निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 119 लाभार्थियों ने धनराशि प्राप्त होने के बावजूद आवास निर्माण नहीं कराया है। इन लाभार्थियों को अपात्र घोषित कर योजना से बाहर करने की तैयारी है। संबंधित लाभार्थियों को 28 फरवरी तक साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया है, ताकि वे अपनी पात्रता के संबंध में अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत कर सकें।
अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला की ओर से जारी इस सूची में मिर्जापुर नगर पालिका क्षेत्र के 62, चुनार के 33, अहरौरा नगर पालिका के 22 तथा कछवां नगर पंचायत के दो लाभार्थी शामिल हैंं। ये ऐसे लाभार्थी हैं जो मृत हो गए हैं अथवा कहीं बाहर चले गए हैं। उनके अभिलेखीय साक्ष्य नहीं मिलने से योजना के क्रियान्वयन में समस्या हो रही है। यदि संबंधित लाभार्थी निर्धारित तिथि 28 फरवरी तक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनको योजना से बाहर कर दिया जाएगा। जिले के मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा नगर पालिका तथा कछवां नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी संचालित है। पूरे जिले में अब तक 33367 लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। इनमें से अधिकांश को पहली किस्त जारी कर दी गई है। पहली किस्त पाने वालों की संख्या 33360 है। इसी प्रकार दूसरी किस्त पाने वालों की संख्या 32224 है और तीसरी किस्त पाने वालों की संख्या 24122 है। इन लाभार्थियों में से अब तक 28338 के आवास निर्माण पूरे हो गए हैं। पहली किस्त पाने वाले लाभार्थियों की जियो टैगिंग के बाद से ही निगरानी शुरू कर दी गई थी। पहली किस्त के रूप में 50000 रुपये लाभार्थी को दिए जाते हैं। उससे वे नींव और प्लींथ लेबल तक निर्माण कराते हैं। इतना काम होने के बाद उनको दूसरी और तीसरी किस्त जारी की जाती है। प्रगति देखकर धनराशि जारी किए जाने से निर्माण कार्य जारी रहता है।
डूडा की परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि लाभार्थियों का नुकसान न हो। यदि वे आते हैं तो आगे की प्रक्रिया की जाएगी। शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 250000 रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं। पहली किस्त में 50000 रुपये, दूसरी में 150000 तथा तीसरी किस्त के रूप में 50000 रुपये लाभार्थी के खाते में भेजे जाते हैं।