{"_id":"5c6ef820bdec2229c12b9788","slug":"11550776352-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति के बावजूद चुनार पुल से नहीं जाने दिए जा रहे बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति के बावजूद चुनार पुल से नहीं जाने दिए जा रहे बड़े वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक द्वारा चुनार पक्का पुल से बड़े वाहनों के आवागमन की अनुमति देने के बावजूद जिला प्रशासन के अधिकारी वाहनों के आने जाने नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर ट्रक मालिकों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि जब अधिकारियों से पुल से वाहनों के गुजरने की अनुमति दे दी है तो फिर जिला प्रशासन क्यों पाबंदी लगा रहा है। प्रशासन की इस लापरवाही के चलते वाहन मालिकों को लाखों रुपये प्रतिदिन नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसका खामियाजा उन्हें अपने वाहन को गवा का चुकाना पड़ रह है। वाहन मालिकों ने रात दस से सुबह छह बजे तक पुल से बड़े वाहनों को आने जाने की अनुमति दिए जाने की मांग की।
बता दें कि लगभग दस हजार से अधिक ट्रक माल लोडकर प्रतिदिन जनपद से गुजरते है। इसमें मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाण, नई दिल्ली, कानपुर, बिहार, नेपाल, लखनऊ, इलाहाबाद, सोनभद्र, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर के वाहन शामिल है। जो माल लोड करके गंगा पुल से जीडी रोड पकड़कर जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर, बिहार, नेपाल, आदि देश प्रांत एवं जनपद में आते जाते है। इससे देश, प्रदेश और जनपद के लाखों लोगों का व्यापार के साथ साथ अन्य लोगों की रोजी रोटी चलती है। लेकिन पिछले कई महीने से शास्त्री सेतु से बड़े वाहनों के आने जाने पर पाबंदी लगा दिए जाने के बाद से हजारों ट्रक मालिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। शासन को राजस्व का घाटा हो रहा है। लेकिन न शासन कुछ कर पा रहा है न ही प्रशासन इसपर गंभीर है। कुछ दिनों बाद चुनार पक्का पुल चालू हुआ तो ट्रक मालिकों में एक आस जगी कि इस पुल से बड़े वाहनों के आवागमन की अनुमति दी जाएगी। हुआ भी ऐसा और बड़े वाहन आने जाने लगे लेकिन कुछ दिनों बाद ही ट्रक मालिकों की यह खुशी प्रशासन की लापरवाही के चलते गम में बदल गई। प्रशासन ने चुनार पुल से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक गला दिया। जिससे फिर से वहीं स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहन मालिकों की माने तो शासन प्रशासन के इस मनमाने रवैये से प्रतिदिन पांच करोड़ रुपये का राजस्व का घाटा हो रहा है।
चुनार पुल से बड़े वाहनों के आवागमन की अनुमति प्रदान करने की मांग
मिर्जापुर। विंध्य ट्रकर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू चौबे ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर चुनार पुल से बड़े वाहनों के आने जाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। उनका कहना है कि दिन में बड़े वाहनों को नहीं जाने दिया जाए लेकिन रात दस बजे से सुबह छह बजे तक बड़े वाहनों के आने जाने की अनुमति प्रदान की जाए। जिससे आम जनता को भी परेशानी नहीं हो और वाहन मालिकों को भी इस समस्या से निजात मिल जाए। उन्होंने शास्त्री सेतु से भी 35 टन से नीचे के वाहन को जाने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन
जनता की मांग पर चुनार पुल से बड़े वाहनों के आवागन पर पाबंदी लगाई है। जहां तक रात को वाहनों के पास दिए जाने की बात है तो इसके बारे में उच्चाधिकारी आदेश दे सकते है। सुरेद्र बहादुर सिंह एसडीएम चुनार