फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रशासन का अवैध खनन स्थलों पर छापा

प्रशासन का अवैध खनन स्थलों पर छापा

Sat, 29 Dec 2018 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन का अवैध खनन स्थलों पर छापा
पड़री (मिर्जापुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर, खान अधिकारी की संयुक्त द्वारा पड़री तथा मड़िहान इलाके में छापेमारी करने पर अवैध खनन का मामला बड़ा मामला प्रकाश में आया है। टीम ने खुलेआम अवैध खनन कर रहे पांच लोगों के खिलाफ पड़री एवं मड़िहान में तहरीर देकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए मौके पर मिले 1300 पटिया समेत अन्य सामान जब्त कर लिया। टीम की कार्रवाई से अवैध खनन कर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुराग पटेल पड़री थाना में चौपाल लगाने गए थे। इसी दौरान किसी ने बताया कि पड़री के चेंदुली दाती, गोपालपुर, शिष्टा खुर्द और गहिरा गांव में खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर आशुतोष दूबे, खान अधिकारी आरबी सिंह की संयुक्त टीम बनाकर अवैध खनन स्थल पर छापेमारी कर कार्रवाई करने को कहा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर और खान अधिकारी पड़री थानाध्यक्ष श्रीकांत राय, सर्वेक्षक एसके पाल, लेखपाल व पटवारी के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पांच स्थानों पर अवैध खनन करते हुए पाया। एसडीएम के निर्देश पर पड़री पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया। घटना के बाद सर्वेक्षक एसके पाल पड़री थाने पहुंचे। उन्होंने एक लीज होल्डर महेंद्र मिश्रा पुत्र अज्ञात निवासी मकरी खोह कटरा तथा चार अन्य लोगों रामलाल पुत्र रामकरन, कन्हैया पुत्र श्रीराम,रामकृष्ण पुत्र हीरामनी, नरेश पुत्र चुन्नी निवासी चेंदुली पड़री के खिलाफ अवैध खनन करने समेत अन्य आरोप मुकदमा पंजीकृत कराया। खनन अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान के कुछ ऐसे लोग अवैध खनन कराते हुए पाया गया। जो लीज होल्डर है लेकिन वह अपनी लीज पर खनन नहीं करा रहे है। दूसरे स्थानों पर खनन कराने का काम कर रहे है। जिनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

पड़री इलाके के चार स्थानों पर हो रहे अवैध खनन स्थलों पर छापेमारी किया गया है। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कराय गया है। चार लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। आशुतोष दूबे एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed