फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गुरु ही सच्चे मार्ग को प्रशस्त करता है

गुरु ही सच्चे मार्ग को प्रशस्त करता है

Fri, 21 Dec 2018 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गुरु ही सच्चे मार्ग को प्रशस्त करता है
पड़री। स्थानीय विकास खंड के पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदा श्रम इंटर कॉलेज संस्थापक प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक स्व लालजी द्विवेदी की स्मृति में गुरुवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मिर्जापुर पीएसी कमांडेंट अवधेश पांडेय ने संस्थापक प्रधानाचार्य व प्रबंधक लालजी द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सरस्वती प्रतिमा के सामने द्वीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तिहाड़ जेल, अभिज्ञान शाकुंतलम् नाटक प्रस्तुत करने के साथ ही कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण आदि नाटकों का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। अवधेश पांडेय ने कहा की छात्रों की प्रतिभा की पहचान सांस्कृतिक कार्यक्रम से होती है। शकुंतला के नाटक के बारे में कहा, प्रकृति से जितना प्यार करेंगे उतना ही प्रकृति आपको प्यार करेगी। उन्होंने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा गुरु ही अपने शिष्य को सच्चे राह की मार्ग प्रशस्त करता है। प्रबंधक डॉ. रवींद्र कुमार द्विवेदी ने बच्चों में अनुशासन का होना जरूरी बताया। कहा बगैर अनुशासन के परिवार, समाज और देश मजबूत नहीं हो सकता। प्रधानाचार्य स्वामी गोविंदा श्रम इंटर कालेज डॉ. ओमप्रकाश शुक्ल ने बच्चों को आने वाले समय में देश का भविष्य बताया। कहा कोई भी कार्य लगन के साथ करना चाहिए। फल की चिंता नही करनी चाहिए। स्वामी गोविंदाश्रम बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. स्नहेलता द्विवेदी ने आगत्य अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डॉ. शिला सिंह, जवाहिर दुबे, शिवप्रसाद द्विवेदी, रवींद्र कुमार पांडेय, इंद्रमणि द्विवेदी, प्रेमशंकर पांडेय, सुदामा प्रसाद, शिवाकांत पांडेय, रजनीश कुमार, राजीव सिंह, ललित मोहन, समरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य जीडी बिनानी कॉलेज डॉ. चंद्रभूषण पांडेय तथा संचालन उमाशंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed