{"_id":"5c115ce5bdec2241ad18bbe8","slug":"11544641765-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल से होता है बौद्धिक विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल से होता है बौद्धिक विकास
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के समोगरा गांव में स्वच्छता अभियान से जोड़कर खेल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को भी हुआ। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं के द्वारा खो-खो, कबड्डी, दौड़ व उंची कूद के साथ ही क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को टॉस उछाल कर एडीओ पंचायत ने खेल का शुभारंभ किया। मैच राम जानकी और बोकरिया के बीच खेला गया। जिसमें राम जानकी टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के आठवें दिन सहायक विकास अधिकारी पंचायत सिटी, प्रदीप कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के साथ ही इस कार्य के लिए ग्राम प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह का हौसला बढ़ाया। विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायत से आए खिलाड़ियों को संबोधित करते एडीओ पंचायत ने कहा कोई भी खेल का सीधा संबंध स्वच्छता से है। स्वच्छता पूर्वक खेल में विजय अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कहा खेल से शारिरीक व बौद्घिक विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। ब्लाक समन्वयक मनीष पांडेय,प्रवीण सिंह, विजय बिंद, आशीष आदि मौजूूद रहे। इस दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान समोगरा व कार्यक्रम आयोजक ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित इस खेल में प्रतिभागी विजई टीम को समापन अवसर पर एडीओ पंचायत सिटी द्वारा प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कृत किया जाएगा ।
विज्ञापन