फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   काशीराम आवास में व्याप्त गंदगी पर विधायक ने जताई नाराजगी

काशीराम आवास में व्याप्त गंदगी पर विधायक ने जताई नाराजगी

Sun, 04 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
काशीराम आवास में व्याप्त गंदगी पर विधायक ने जताई नाराजगी
कछवां। मझवां विधानसभा क्षेत्र भ्रमण पर निकलीं विधायक सुचिस्मिता मौर्य कछवां नगर पंचायत स्थित कांशीराम आवास पहुंचीं, जहां गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है, वहीं इस कॉलोनी में गंदगी व्याप्त है। विधायक ने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। नगर पंचायत के पांडेयपुर और मगरवारी वार्ड में भी सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय व मगरवारी वार्ड में नाले के पास आबादी के बीच लाखों रुपये की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण तो कराया है लेकिन रखरखाव के अभाव में गंदगी फैलने से मोहल्ले के लोग जाने से कतराते हैं। मोहल्ले के राजेश, दीपू, बंटी, आदि ने बताया कि कई बार नगर पंचायत प्रशासन कई बार शिकायत की गई लेकिन सफाई की ठोस व्यवस्था नहीं हुई। मोहल्ले में गंदगी के चलते दिन मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सभासद राजकुमार ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन को नाले और शौचालय के सफाई की सिफारिश की थी लेकिन दुर्गा पूजा के चलते काम नहीं हो सका। अब एक-दो दिन में सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed