{"_id":"5baa87a3867a557fec71cf47","slug":"11537902499-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों में बेड़ा बांध विवाद न खड़ा करे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों में बेड़ा बांध विवाद न खड़ा करे किसान
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरवां। नहरों में पनसेल विधि से पानी नहीं चलाने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नहरों में पानी होने के बाद भी किसानों के खेत असिंचित हैं। धान की खड़ी फसल सूख रही है। किसान नहर में पंपसेट आदि लगाकर किसी तरह धान की फसल की सिंचाई कर रहे हैं।
किसानों से मिली शिकायत पर मंगलवार को अधिशासी अभियंता राजकुमार बर्न क्षेत्र के शेरवां, जाफरखानी, गौरी ,भाईपुर, चौकिया, बिक्सी, माइनर व डौलो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की। किसानों की मांग पर सभी नहरों में पनसेल गति से पानी चलाए जाने का आश्वासन दिया। अधिशासी अभियंता ने किसानों को चेतावनी देते हुए कहा नहरों में बेड़ा बांध कर विवाद न खड़ा करें। जलाशय में पर्याप्त पानी हैं। कहा हर हाल में सभी किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने समस्त अवर अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा किसानों के खेतों तक हर हाल में पानी उपलब्ध कराएं। इस दौरान किसान मुरारी सिंह, दुर्गेश द्विवेदी, दलश्रिंगार सिंह, विक्रमा यादव, दीपू चौबे, दीपक सिंह, ओमकार, बामदेव मिश्रा, अमरेश चंद्र द्विवेदी, सुबाष सिंह, संतोष सिंह मौजूद रहे।