फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पूर्वांचल विकास सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे रालोद कार्यकर्ता

पूर्वांचल विकास सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे रालोद कार्यकर्ता

Sat, 22 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल विकास सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे रालोद कार्यकर्ता
मिर्जापुर। वाराणसी के पराड़कर भवन, मैदागिन में आयोजित पूर्वांचल विकास सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को जिले से सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता जाएंगे। यह निर्णय शनिवार को महुवरिया स्थित कैम्प कार्यालय में हुई बैठक के दौरान लिया गया। जिलाध्यक्ष राजीव कृष्ण सिंह ने कहा कि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद पूर्व शिक्षामंत्री मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न विकास खंडो से भारी संख्या में कार्यकर्ता वाराणसी के लिए रवाना होंगे। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में विकास मालवीय, सत्यप्रकाश पटेल, प्रीतम वर्मा, बेचनराम बिंद, त्रिलोक प्रजापति, मो जावेद आलम, शकील अहमद, वंश वर्मा, मो शहजादे, अजय श्रीवास्तव, हरिओम कसेरा, दाउ दयाल, राजू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed