{"_id":"5b71d12842c7922e091f13fe","slug":"11534185768-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में महिला की मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूझ हाल में महिला की मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी कठारी गांव की एक महिला का शव रविवार की दोपहर देहात कोतवाली के करनपुर गांव के पास मिलने पर सनसनी फैल गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव शव फेंकने का आरोप लगाते हुए लालगंज थाने में तहरीर दी। लालगंज के पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार पर दहेज हत्या में मुकदमा पंजीकृत किया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी राजाराम बिंद ने अपनी पुत्री सुशीला (22) की शादी अप्रैल 2016 में लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी कठारी गांव निवासी डिगंबर प्रसाद बिंद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली सुशीला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में बाइक व सोने की चेन मांग रहे थे। नहीं देने पर उसे आए दिन मारते पीटते थे। यह भी आरोप लगाया कि सुशीला के पति का किसी दूसरे महिला से संबंध था जिसका वह विरोध करती थी। इसके लिए वह सुशीला को अक्सर मारता पीटता था। सुशीला अक्सर फोन करके मायके वालों को प्रताड़ना के बारे में बताती थी। बताया कि शनिवार को ससुराली सुशीला को मारपीट कर उसकी हत्या करने के बाद उसका शव करनपुर गांव में फेंककर भाग गए। करीब एक घंटे बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना दी तो गांव में जाकर उसका शव घर ले आए। इसके बाद घटना की सूचना लालगंज पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद डीआईजी से मिलकर न्याय की गुंहार लगाई तो उनके निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेजा गया। उधर नैड़ी कठारी गांव निवासी ससुलियों का कहना है कि सुशीला को रविवार की सुबह सांप ने डस लिया था। इसे इलाज के लिए कई जगह ले गए। उसे जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। रास्ते में मायके वालों ने रोककर शव ले लिया।