फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मड़िहान विधायक ने सुनी जनता की समस्या

मड़िहान विधायक ने सुनी जनता की समस्या

Sun, 29 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मड़िहान विधायक ने सुनी जनता की समस्या
राजगढ़/अदलहाट (मिर्जापुर)। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शनिवार को जनता चौपाल लगाकर राजगढ़ के गोल्हनपुर और भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अदलहाट पर जनता की समस्याओं को सुना। कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जा रहा है। गोल्हनपुर में जंगल महाल गोबरदहा के ग्रामीणों ने डोगिया जलाशय के जमीन की पट्टा की अवधि बढ़ाने की मांग किया और पात्र गरीबों को पट्टा करने की मांग किया। मड़िहान विधायक ने अधिशासी अभियंता से बात करके समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान इंस पटेल, संजय पटेल, संजय सिंह, विनोद केसरी आदि मौजूद रहे। इसके बाद बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल कुदारन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास होता है। इस दौरान अमित पांडेय, संजय श्रीवास्तव, अजय कुमार, रास बिहारी सिंह, रमेश सिंह, मुराहु सिंह आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय अदलहाट में मड़िहान विधायक द्वारा जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना गया और त्वरित निस्तारण करने को आदेशित किया। ज्यादातर समस्याएं पेंशन, पेयजल, विद्युत, सिंचाई विभाग से आये। इस मौके पर अमित पांडेय, रमेश बहेलिया, संजय श्रीवास्तव, मुराहू विन्द, अजय कुमार, लक्ष्मण सिंह, उर्मिला देवी, अनूप जायसवाल सहित अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed