{"_id":"5ae216ea4f1c1b61098b67bf","slug":"11524766442-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल आर्ट से शोहदों को धूल चटाएंगी लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल आर्ट से शोहदों को धूल चटाएंगी लड़कियां
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। राह चलते अब लड़की की पकड़ी कलाई तो टुटेगी हाथ की हड्डी। मार्शल आर्ट की कला सीखकर लड़कियां अब अपनी आत्मरक्षा के साथ ही शोहदों को धूल चटाएंगी। विन्ध्य ज्ञान पब्लिक स्कूल देवपरवा की बालिकाओं ने गुरूवार को मार्शल आर्ट की विधा को सिखा। अमर उजाला फाउंडेशन और मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सेल्फ़ डिफेंस ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षण देते हुए मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई अरुण विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में बालिकाएं धैर्य नही छोडे़। संयम और बहादुरी से काम करते हुए अपनी आत्म रक्षा करने के लिए मार्शल आर्ट की तकनीक का सही समय पर सही तरीके से इस्तेमाल करें। मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विन्ध्य ज्ञान पब्लिक स्कूल देवपरवा के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार दूबे ने किया। इस कैम्प में लड़कियों को कराते की बेसिक तकनीक बताई जा रही है जिस से वे प्रतिकूल परिस्थितियों में अपनी रक्षा कर सकें। कैम्प का उद्देश्य लड़कियों एव महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना तथा अपनी सुरक्षा के प्रति आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई अरुण विश्वकर्मा, प्रशिक्षक सेम्पई सोनाली चंद्रा एवं राहुल शर्मा मौजूद रहे। अमर उजाला फाउंडेशन और मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी, मिर्जापुर एव भदोही के 30 से अधिक स्कूल और कॉलेज में कार्यक्रम नौ अप्रैल से चल रहा है। शिविर मानव एकडेमी के महासचिव सेंसेई किसलय मानव तथा मुख्य प्रशिक्षक सिहान एचएन सिंह की देख रेख में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन