{"_id":"5ae0c2ae4f1c1b86098b6843","slug":"11524679342-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमी मापक यंत्र नही होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमी मापक यंत्र नही होने पर जताई नाराजगी
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां(मिर्जापुर)। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने नगर पंचायत कछवां स्थित गेहूं क्रय केंद्र का बुधवार को निरीक्षण किया। केंद्र पर नमी मापक यंत्र और सफाई के लिए झन्ना नही मिलने पर पर कड़ी नाराजगी जताया। तत्काल मंडी सचिव से बात कर नमी मापक यंत्र और झन्ना तत्काल उपल्बध कराने के लिए निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसान के अन्न के ऊपज की कीमत सुगमता के साथ उपलब्ध करायी जाए। डीएम ने खाद्य एवं रसद विभाग कछवां, सहकारी गेहूं क्रय केंद्र जलालपुर, सहकारी समिति, गेहूं क्रय केंद्र रामापुर और जमुआ क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों के बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, बोरों की उपलब्धता, धनराशि की उपलब्धता, परिसर की साफ-सफाई, केंद्र में मौजूद इलेक्ट्रानिक कांटा, सिलाई मशीन, नमी मापक यंत्र आदि की जांच की। विपणन निरीक्षक विजय गुप्ता को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों का गेंहू शासन द्वारा निर्धारित दर 1735 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीद किया जाए और 10 रुपया किसानों के खाते में तौल के 24 घंटे के अंदर पहुंच जाना चाहिए। खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे ने गेंहू लेकर आए दो किसानों को गेहूं में गंदगी, पतला गेहूं होने पर वापस करा दिया था। जिलाधिकारी ने कछवां क्रय केंद्र पर किसानों के क्रय किए गये गेंहू के भुगतान रजिस्टर की जांच की साथ ही आरटीजीएस के माध्यम से 24 अप्रैल तक खरीदे गये गेहूं के भुगतान की जानकारी ली। मौजूद उपकरण को बारी-बारी से जांच करते समय पाया कि केंद्र में एक इलेक्ट्रानिक बोरा सीने की मशीन खराब दशा में है, पंखे व छलनी आदि का प्रयोग नही करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अश्वनी पांडेय, बीडीओ नीरज दूबे, सहायक सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।