मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित रोटरी भवन में रविवार को मानसिक गणना अबेकस पद्धति द्वारा यूसीमास लिखित एवं मौखिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया और तेज गति से जोड़ घटाव कर टास्क पूरा किया। बच्चों को अलग अलग लेबल में दो सौ प्रश्नों के उत्तर दस मिनट के भीतर देना था। मैैथमैजिक यूसीमास द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के मस्तिष्क का पूर्ण विकास, बेहतर यादाश्त एवं तीव्र संप्रेषणता है। इस मौके पर रोटेरियन प्रदीप गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। जूनयिर वर्ग से अनवेश प्रताप वर्मा, श्रेयांश जैन, सान्वी अग्रवाल, नमन दुआ, स्वरित मैनी, विख्यात, स्पर्श मैनी, जीनत फातिमा तथा सीनियर वर्ग में रुद्रांश वर्मा, अयन सिंह, इंशिता जायसवाल, शिवांश वर्मा, वेदांश अग्रवाल, श्रेष्ठ अग्रवाल, मानस श्रीवास्तव, वर्तिका नारायण ने सबसे तेज गति से अबेकस द्वारा मानसिक गणना कर पुरस्कार प्राप्त किया। मौखिक प्रतियोगिता में मानस श्रीवास्तव अव्वल रहे। प्रतियोगिता का संचालन अर्चना खंडेलवाल ने किया।