फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गर्मी में नही होगी लोगों को पानी की किल्लत

गर्मी में नही होगी लोगों को पानी की किल्लत

Mon, 02 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
गर्मी में नही होगी लोगों को पानी की किल्लत
मिर्जापुर। गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है, गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका क्षेत्र के कई मोहल्लों में तो पानी के लिए लोगों को रतजगा भी करना पड़ता है। पिछले वर्ष तो मिर्जापुर के बसही वार्ड में लोग पानी के लिए लंबी लंबी लाइनें लगा रहे थे। जिसको देखते हुए नगर पोालिका ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है। लोगों को पेयजल की किल्लत नही हो इसके लिए ससमय ही बड़े ट्यूबवेल, हैंडपंप, मिनी नलकूप आदि को दुरुस्त कराया गया है। वही आवश्यकता पड़ने पर लोगों को 22 टैंकरों द्वारा पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

मिर्जापुर नगर पालिका क्षेत्र के 38 वार्डों में गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की कवायद की जा रही है। जलकल अभियंता सौरभ श्रीवास्तव के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में 64 बड़े ट्यूबवेल, 1556 हैंडपंप 609 मिनी नलकूप चालू हालत में है, जिनसे वर्तमान समय में लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। नगर की वर्तमान आबादी दो लाख 52 हजार को पेयजल आपूर्ति पालिका द्वारा की जाती है। नगर पालिका द्वारा प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा 178 हैंडपंपों की सूची रिबोर के लिए जल निगम को दी गई है। नगर पालिका अचानक खराब होने वाले हैंडपंपों को जल्द से जल्द बनवाने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे गर्मी के दिनों में परेशानी का सामना नही करना पड़े। कछवां नगर पंचायत कछवां के दर्जियान, परेड, पीरखां आदि वार्डों में पेयजल की समस्या बनी रहती है। नगर पंचायत क्षेत्र में तीन बड़े ट्यूबवेल, दो मिनी ट्यूबवेल, हैंडपंप 1123 लगे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पंधारी कुमार यादव की ओर से वार्डों में 100 हैंडपंप लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अहरौरा: गर्मी शुरू होते ही 30 हजार की आबादी वाले अहरौरा में पेयजल किल्लत हो गई है। नगर में 12 सौ केएलडी पानी की आपूर्ति हो पा रही है। पेयजल संकट दूर करने के लिए नगर में पांच ट्यूबवेल लगाने की मांग की गई है। क्षेत्र के चौक बाजार, सत्यानगंज, पट्टीकला, कजाकपूर, मेंहदीपूर, घमहापूर, बूढ़ादेई सहित आंशिक डीह वार्ड पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। इन वार्डों में या तो दूषित पेयजलापूर्ति की जा रही है। बहुत से लोग कुआं से लोगों को पानी पी रहे हैं। जलस्तर काफी नीचे खिसक जाने की वजह कई हैंडपंपों ने भी पानी छोड़ दिया है। अवर अभियंता अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नगर में आपूर्ति के लिए दो हजार केएलडी पानी की आवश्यकता है जबकि 15 सौ केएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। कुल नौ ट्यूबवेल लगाए गए हैं जिनमें से तीन ट्यूबवेल का बोर बैठ चुका है। ट्यूबवेल को रीबोर कराने और पांच अतिरिक्त ट्यूबेल की प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार: नगर पालिका परिषद क्षेत्र के महुवरिया इलाके, नागरपुर, बहरामगंज, दुमदुमा मुहल्ले में पेयजल की समस्या बनी है। नगर की आबादी 36112 है। जलकल जेई सौरभ सिंह ने बताया कि नगर में 5.8 मिलियन लीटर पानी की प्रतिदिन आपूर्ति की जा रही, जबकि छह मिलियन लीटर की आवश्यकता है। नगर पालिका में 29 ट्यूबवेल हैं जिनमें 27 काम कर रहे हैं। दो ट्यूबवेल खराब हैं। बहरामगंज रेलवे क्रासिंग व उसमानपुर में स्थित ट्यूबवेल के रीबोर के लिए पत्र लिखा गया है। दुमदुमा वार्ड में पेयजल संकट को दूर करने के लिए एक ट्यूबवेल लगाया जाएगा।

मिर्जापुर के नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल किल्लत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर 22 टैंकरों से जलापूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed