{"_id":"5a429dfd4f1c1b3c3d8c0294","slug":"11514315261-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब कन्याओं की शादी को मिलेगा 35 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब कन्याओं की शादी को मिलेगा 35 हजार
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमालपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में गरीब ग्रामीणों की बेटियों का विवाह होगा। इस योजना के तहत पहली बार विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को भी शामिल किया गया है। विवाह करने वाले हर जोड़े पर प्रदेश सरकार द्वारा 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक खंड विकास अधिकारी को ब्लॉकों में 30-30 गरीब कन्याओं का विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जोड़े पर खर्च 35 हजार रुपये का होगा। सामूहिक विवाह में न्यूनतम दस जोड़े होने चाहिए। नव विवाहित जोड़े को कपड़े, बिछिया, पायल, अलग अलग तरह के बर्तन और मोबाइल सहित कई तोहफे और गृहस्थी का सामान दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि लाभार्थियों के खाते में 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही पांच हजार की धनराशि भोजन आदि पर व्यय किया जाएगा। एडीओ समाज कल्याण सदानंद प्रसाद ने बताया कि अब शादी अनुदान के लिए कहीं चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। कोई भी व्यक्ति अपने गांव मे गरीब दस परिवार का ऑनलाइन आवेदन कराकर इस सुविधा का लाभ ले सकता है। प्रधान सुजीत सिंह, नरसिंह चौहान, रवि गुप्ता, दीपक कन्नौजिया, दिनेश बियार, शांति यादव, उमेश सिंह, लालमनि बियार, विजय प्रकाश सिंह आदि ने हर्ष जताया।