फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आवास सूची को सत्यापन कराने उमड़े लाभार्थी

आवास सूची को सत्यापन कराने उमड़े लाभार्थी

Mon, 11 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
आवास सूची को सत्यापन कराने उमड़े लाभार्थी

विज्ञापन
मिर्जापुर। घंटाघर स्थित नगर पालिका कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत चयनित लाभार्थी रविवार को भी सत्यापन कराने उमड़े। सत्यापन कराने के लिए भारी भीड़ जमा रही। वहीं फार्म निरस्त होने वाले आवेदकों ने आपत्तियां भी दर्ज कराया। नगर पालिका मिर्जापुर में व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए लगभग 2265 आवेदकों का चयन हुआ है। पालिका कार्यालय परिसर में सत्यापन के लिए सूची जारी की गई है।अवर अभियंता रामजी उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत व्यक्तिगत आवास निर्माण के योजना के तहत आवासहीन लोगों को घर मुहैया कराया जाना है। इसके लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के तहत आवास निर्माण के लिए प्रति लाभार्थी ढाई लाख रुपया जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत ऑनलाइन 5987 और ऑफ लाइन 9828 सहित 15815 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें से छह हजार 336 लोग सत्यापन में सही पाए गए। मिर्जापुर में व्यक्तिगत आवास निर्माण बीएलसी एन के तहत 2265 लाभार्थियों का चयन करके सूची जारी किया गया है। चयन से छूटे शेष व्यक्ति घंटाघर कार्यालय परिसर में 13 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति सही होने पर उनका निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदक सूची का मिलान कर लें, जिससे किसी प्रकार की समस्या का निदान किया जा सके। सर्वेयर अरविंद कुमार और इरशाद हुसैन द्वारा आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed