फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   डाकघरों में लटके रहे ताले, नहीं हुआ स्पीड पोस्ट

डाकघरों में लटके रहे ताले, नहीं हुआ स्पीड पोस्ट

Thu, 24 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
डाकघरों में लटके रहे ताले, नहीं हुआ स्पीड पोस्ट

विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के तत्वावधान में डाककर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहे। जिससे जिले में बुधवार को डाकघरों में ताले लटके रहे, जिससे स्पीड पोस्ट, जमा-निकासी आदि कार्य प्रभावित हुआ। डाककर्मी मांगों के पूरा नहीं होने से नाराज हैं और केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये को देखते हुए आरपार की लड़ाई का एलान किया।

मंडलीय सचिव सर्वेश कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार डाककर्मियों के हितों की अनदेखी कर रही है। जिससे डाककर्मियों में दिन पर दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग के सभी संवर्ग के रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए और न्यू स्कीम और टेक्नालाजी के नाम पर हो रहे कर्मचारियों के उत्पीड़न को बंद किया जाए। क्षेत्रीय सचिव जेपी सिंह ने कहा कि डाक विभाग में निजीकरण, ठेकाकरण एवं आउट सोर्सिंग की व्यवस्था पर रोक लगाया गया। सचिव संजय सिंह ने कहा कि डाक विभाग के सभी संवर्ग और रिस्ट्रक्टिंग कैडर को लागू किया जाए। सचिव पोस्टमैन रामेश्वर प्रसाद पांडेय ने कहा कि डाक विभाग के पेंशनर्स को सीजीएचएस की सुविधा प्रदान और सीपी कर्मचारियों को संशोधित मजदूरी एवं एरियर का भुगतान हो। कहा कि एनपीएस, विद ड्रा किया जाए और लास्ट पेय ड्रान का 50 प्रतिशत न्यूनतम पेंशन की गारंटी दी जाए। डाक विभाग के आपरेटिव स्टाफ में भी पांच दिन का सप्ताह लागू करें। सीपी कर्मचारियों को संशोधित मजदूरी और एरियर का भुगतान हो। कहा कि जीडीएस कर्मचारियों के वेतन व भत्ते पर आयोग की रिपोर्ट को तत्काल लागू करें। विभागीय कर्मचारियों के सदस्यता सत्यापन सूची की घोषणा एवं जीडीएस कर्मचारियों के सदस्यता सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान दिनेश कुमार, सुरेंद्र त्रिपाठी, संजय सिंह, श्याम मुरारी सिंह, हीरा लाल सोनकर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed