{"_id":"5c291549bdec2256a2237e7d","slug":"111546196297-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड फेस्टिवल और व्यापार मेले में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड फेस्टिवल और व्यापार मेले में भीड़
Mon, 31 Dec 2018 12:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से नगर के लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस परिसर में चल रहे चार दिवसीय फूड फेस्टिवल और व्यापार मेले के दूसरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फेस्टिवल में लगे विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों के स्टालों पर पहुंचकर स्वाद लिया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाराणसी से आए कला-साधकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया। फूड फेस्टिवल व व्यापार मेला में उमड़ी नगरवासियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
फूड फेस्टिवल और व्यापार मेले के दूसरे दिन खजूर के गुड़ से बनी बंगाल की मिठाइयां, बनारसी चाट के अलावा पंजाबी छोला, हैदराबादी बिरयानी और कोलकता की मशहूर फलों से बनी कुल्फी ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। व्यापार मेले में पहुंचे लोगों ने अपने-अपने बजट के अनुसार जमकर खरीदारी की। मेला परिसर में शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबके मन को मोह लिया। वाराणसी से आए कलकारों ने अपने गायन, वादन व नृत्य का अनूठा संगम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम दौरान डा. मनीष शर्मा सहित अपराजिता पाल, सुनील गुप्ता, नीरज मिश्रा, सिद्घांत मिश्रा आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के संयोजक शिशिर अग्रवाल ने बताया कि 31 दिसंबर को सांयकाल मेला परिसर में सुरमयी संगीत संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें आमंत्रित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के दौरान शीला खंडेलवाल, अलका सिंहानियां, सुषमा खंडेलवाल, बीना गोयनका, प्रकाश अग्रवाल, विजय सिंहानियां, सुमन बुधिया, चंद्रमोहन वासन सहित रोटरी क्लब मिर्जापुर के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।