फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नहर में गिरकर बाईक सवार किशोर की मौत

नहर में गिरकर बाईक सवार किशोर की मौत

Wed, 26 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
नहर में गिरकर बाईक सवार किशोर की मौत
मड़िहान। दीपनगर से घर वापस लौटते समय मड़िहान थाना क्षेत्र के खचहां गांव निवासी एक युवक सोमवार की रात बेकाबू होकर मुख्य घाघर नहर में गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक रातभर नहर में पड़ा रहा। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन घायल को पीएचसी पटेहरा ले गए जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात्रि युवक की मौत हो गई। जलंधर आदिवासी का बीस वर्षीय पुत्र पप्पू किसी काम से दीपनगर बाजार गया था। रात में घर वापस लौटते समय असंतुलित होकर पप्पू की बाइक नहर में चली गई। वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोशी की हालत में घंटों नहर में पड़ा रहा। देर तक नहर में रहने और अधिक खून बह जाने से उसकी मौत गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed