{"_id":"5b4f86504f1c1b19208b5788","slug":"111531938384-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को स्वावलंबी बना रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को स्वावलंबी बना रही है पुलिस
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरवां। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर पुलिस कम्युनिटी कार्यक्रम के तहत वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकलठिया में बुधवार को हुआ। जिसके माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवकों को स्वावलंबी बनाने व समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उद्घघाटन मैंच बनौली व ककरही के बीच खेला गया। जिसमें बनौली की टीम ने ककरही को 10 -15 अंक से पराजित किया। क्षेत्राधिकारी चुनार ने कहा कि वालिबाल के माध्यम से नक्सल क्षेत्र के युवाओं में खेल को बढाने का मकसद है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को तरासने का प्रयास किया जा रहा है। खेल के माध्यम से नक्सल क्षेत्र के युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता में नक्सल प्रभावित क्षेत्र शेरवां भोकरौध बनौली ककरही जाफरखानी लठीयासहजनी भाईपुर कला बिसौरा समेत कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच बनौली बनाम शेरवां के बीच खेला गया। जिसमें शेरवां की टीम ने 21अंक अर्जित किया। बनौली की टीम ने रोमांचक मैच में 25 अंक अर्जित किया। इस प्रकार बनौली की टीम 3 अंक से विजयी बनीं। विइईशष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजमोहन सरोज ने विजेता व उप विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया ।इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सुर्यभान राम चौकी इंचार्ज शेरवां संजय सिंह ग्राम प्रधान ओमकार यादव, दीपू सिंह, पुनीत चौबे, अशोक सिंह ,भृगु नाथ सिंह, गुंगई सिंह, जयप्रकाश सिंह, अखिलेश मिश्रा, लालमनी देबी, दुर्गेश द्विवेदी,जेपी गुप्ता समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। मैंच में रेफरी की भूमिका विनोद सिंह व शंकर सिंह ने निभाई। संचालन केडी सिंह ने किया।
विज्ञापन